हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चैक बाउंस के मामले में अतिरिक्त सिविल जज की अदालत में फर्जी कागज बनाकर जमानती के रूप में पेश हुए तीन लाेगों को सदर थाना पुलिस ने कचहरी परिसर के पास से गिरफ्तार किया है। इनके विरुद्ध धोखाधड़ी से संबंधित अन्य मामले सामने आए है। अतिरिक्त सिविल जज चतुर्थ की अदालत में मई माह में चैक बाउंस से संबंधित केस में अभियुक्त मनोज चौधरी के द्वारा जमानती के रूप में अनिल चौधरी निवासी माहेश्वरी मोहल्ला, हाथरस एवं केदार निवासी नगला बिझहरी थाना राया पेश हुए थे। जमानत के समय पेशी के दौरान अदालत द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर ये भाग गए थे, जिनके विरुद्ध न्यायालय के पेशकार मनोज चौधरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी जसवीर के नेतृत्व में मंगलवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
