हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के बठैनगेट पुलिस चौकी के पास गोवर्धन से परिक्रमा करके लौट रही महिला श्रद्धालु से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल फोन लूट लिया। महिला ने शोर मचाया और दिलेरी दिखाते हुए पीछा कर लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। भीड़ ने पहले दोनों की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना सोमवार रात की है। रेनू पत्नी राकेश निवासी गांव नगला जोगियान, थाना सीकरी, फरीदाबाद गोवर्धन की परिक्रमा कर लौट रहीं थीं। रात करीब दस बजे बठैन गेट पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर फ्लाईओवर के नीचे खड़े होकर वह मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो लुटेरों ने झपट्टा मार कर मोबाइल फोन छीन लिया। रेनू शोर मचाते हुए युवकों के पीछे दौड़ पड़ीं और पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और युवकों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने युवकों से लूटा हुआ मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की बाइक को बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान अरुण निवासी गौडोता चौक, फाटक पार, होडल और मनीष निवासी चरन सिंह काॅलोनी, होडल के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि छीनाझपटी के मामले में महिलाओं को घबराना नहीं चाहिए। संभव हो सके तो तत्काल शोर मचाते हुए आसपास के लोगों से मदद मांगनी चाहिए। इसके अलावा तत्काल महिला हेल्पलाइन 1090-1091 पर फोन कर मदद मांगनी चाहिए। इसके अलावा पुलिस हेल्पलाइन 100 पर भी फोन कर सकती हैं। पुलिस के आने तक अपराधियों से मुकाबल कर सकती हैं,ताकि उन्हें फरार होने का अवसर नहीं मिले सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
