हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में आराध्य के दर्शन एवं सेवा के समय में देवोत्थान एकादशी 12 नवंबर से परिवर्तन हो जाएगा। इसमें शाम के समय मंडप दर्शन सवा आठ बजे तक खुलेंगे। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागिश कुमार महाराज एवं कांकरोली नरेश के निर्देश पर मंदिर के पट खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। आराध्य के सुबह के दर्शन पूर्व समय के अनुसार होंगे, जबकि शाम के समय में आधा घंटा का परिवर्तन किया गया है। उत्थापन के दर्शन शाम 7.30 बजे एवं मंडप दर्शन 8.15 बजे खुलेंगे। उसके बाद भोग संध्या आरती एवं शयन के दर्शन गर्भगृह से ही होंगे। जागरण के दर्शन रात्रि 10 बजे होंगे और तुलसी शालिग्राम विवाह रात्रि 11.45 बजे होगा। उसके बाद सेवा चालू रहेगी और मंगला शृंगार और ग्वाल के दर्शन गर्भगृह से ही होंगे। 12 नवंबर को राजभोग के दर्शन सुबह 4.30 से 5 बजे तक होंगे।
13 नवंबर को शाम से दर्शन का समय यह रहेगा
उत्थापन के दर्शन शाम 3.30 से 3.50 बजे तक, भोग के दर्शन 4.20 से 4.40 बजे तक, संध्या आरती 4.55 से 5.10 तक और शयन के दर्शन 6 बजे से 7 तक होंगे। अर्थात जो दर्शन का समय गर्मियों के समय में 7.30 बजे तक होता था वह सर्दियों में 6.00 बजे हो जाएगा, लेकिन सुबह के दर्शन में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। केवल सायंकाल के दर्शन में परिवर्तन होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
