हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर आयुक्त ने महापौर की स्वीकृति के लिए दो फाइल भेजी हैं। इसमें 15वें वित्त आयोग से 35 करोड़ से वार्डों में होने वाले विकास एवं सुधार कार्य के अलावा लोगों द्वारा गृहकर जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट देने के मामले में सहमति चाही है लेकिन महापौर की इन मामलों पर सहमति नगर निगम कार्यालय को नहीं मिली है। पार्षदों महापौर से अपील की है कि जनहित कार्य में बाधक न बनें। गत दिनों नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने महापौर को सहमति के लिए दो फाइल भेजी हैं। इन फाइल भेजने के साथ ही निगम के मुख्य अभियंता ने वार्डों के पार्षदों को पत्र भेजकर निर्माण, जलकल एवं प्रकाश संबंधी 60-60 लाख के प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है। पत्र में यह भी बताया गया है कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त लगभग 35 करोड़ की धनराशि से सभी 70 वार्डों में विकास कार्य कराए जाने हैं। इस संबंध में सपा पार्षद दल के नेता मुन्ना मलिक ने कहा कि 15वें वित्त आयोग से नगर निगम के वार्डों में होन वाले 35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की फाइल महापौर के पास अटकी है। इसके अलावा गृहकर जमा करने पर दस प्रतिशत की छूट की समय सीमा बढ़ाने का भी महापौर से अपील की है। नेता पार्षद दल भाजपा चौधरी राजवीर सिंह ने बताया कि महापौर को जनहित और नगर विकास को देखते हुए फाइलों पर हस्ताक्षर करने चाहिए। महापौर प्रतिनिधि मनोज फौजदार ने बताया कि जनहित कार्य सुचारू रहेंगे। इन दोनों फाइलों के संबंध में सहमति बनेगी। महापौर से जल्द ही इस संबंध में बात की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
