• Tue. May 26th, 2026

बरसाना का जल महल…31 करोड़ का आएगा खर्च, यहां तैयार होगा शानदार रिसॉर्ट

ByVijay Singhal

Nov 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश में हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ब्रज के महल व हवेलियों को हेरिटेज होटल के रूप में विकसित करेगी। इसमें पीपीपी मॉडल पर निजी क्षेत्र के निवेश से विरासत संपत्तियों को उनके मूल गौरव के साथ पुनर्स्थापित कर पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। इस योजना में बरसाना के जल महल को शामिल किया गया है। इसे संवारने में करीब 31 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस स्थल को हेरिटेज रिसोर्ट का रूप दिया जाएगा। आस्था का केंद्र बरसाना में राधारानी के दर्शन के लिए वर्ष भर श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। बरसाना स्थित वृषभानु कुंड के जल में जल महल की पांच मंजिला इमारत हैं, जिनमें दो मंजिल जलमग्न रहती हैं। पौराणिक वृषभानु-कीर्ति कुंड पर बने जल महल में होली और राधा अष्टमी पर यहां पैर रखने को भी जगह नहीं मिलती है।  इस योजना के अंतर्गत योगी सरकार इस प्राचीन कुंड को संवारा जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी अहतराम अली ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग ने प्रमुख स्थलों को हेरिटेज होटलों में बदलने की रणनीति की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें बरसाना का जल महल भी शामिल है। इस कुंड का सौंदर्यीकरण का कार्य पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा। जल्द इस जलमहल का निरीक्षण किया जाएगा। पहले चरण में प्राचीन जल महल को नया रूप दिया जाएगा। यहां पर म्यूजियम की भी योजना है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए यह बेहतर स्थान बनेगा। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.