• Sat. Nov 28th, 2026

पत्रकारिता की दिशा एवं पत्रकारों की दशा पर होगी प्रमुख चर्चा, फैक न्यूज भी बनेगा मुद्दा : एडवोकेट के.के. उपमन्यु

Byvijay.singhal1233

May 9, 2024
Spread the love
ब्रज प्रेस क्लब का भव्य-दिव्य होगा 30 मई को पत्रकारिता दिवस समारोह
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया, एनयूजे उत्तर प्रदेश एवं ब्रज प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला 32वां पत्रकारिता दिवस समारोह 30 मई गुरूवार को स्टैट बैंक चौराहा स्थित होटल ब्रजवासी रॉयल के सभागार में प्रात: 10 बजे से विधिवत आयोजित होगा। एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं एनयूजे उत्तर प्रदेश के संरक्षक डॉ. कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट ने बताया है, कि गणेश शंकर विद्यार्थी की स्मृति में आयोजित होने जा रहे पत्रकारिता दिवस समारोह में पत्रकारिता की आगे दिशा दशा क्या होगी, इस पर चर्चा होगी।साथ ही फेक न्यूज भी प्रमुख मुद्दा रहेगा।
ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि यह वृहद एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा।इस कार्यक्रम में न्यायिक, राजनैतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों का समागम होगा।
कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार तथा ब्रज क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सम्मलित होंगे। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.