• Sat. Nov 28th, 2026

पशु को चराने गए युवक पर जानलेवा हमला

Byvijay.singhal1233

May 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा l खेत पर पशुओं को चराने के लिए गए युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला दो दिन पूर्व गांव बछगांव में दो पक्षों में हुए पथराव को लेकर हुआ है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। थाना मगोर्रा के गांव बछगांव में बुधवार की शाम करीब 5 बजे भोला व हरीश पक्ष में मारपीट और पथराव हुआ था। दोनों पक्षों ने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी थी। मामले में बुधवार को एक पक्ष ने भूरी सिंह पर हमला कर दिया। उसे जिला अस्पताल को दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार का कहना है कि दो पक्षों में हुए पथराव को लेकर युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.