• Fri. Sep 11th, 2026

गोकुल में मच गयो हल्ला… नंद भवन से लेकर रास चबूतरे तक, झूम रहे भक्त

ByVijay Singhal

Aug 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोकुल में धूम धाम से नन्दोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। गोकुल के नंद किला, नंद भवन से नंद बाबा परिवार सहित ग्वाल-वाल और गोकुल नगर वासियों के साथ गोकुल की विभिन्न गलियों से होकर नंद चौक के समीप बने रास चबूतरा पर अलौकिक दृश्य नजर आ रहा है। नन्दोत्सव में शहनाई के साथ-साथ मधुर बधाइयां और गोकुल में मच गयो हल्ला, जसोदा ने जन्मो है लल्ला…, गोकुल में आनंद भयो जय कन्हैया लाल की….। नंद किला, नंद महल पर तीन  दिवसीय कार्यक्रम धूम धाम से शुरू हो गया है। सुबह से ही नंद भवन में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। नंद किला, नंद भवन से भगवान श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप डोला बाजार की विभिन्न गलियों में होते हुए निकला। गोकुल नगर वासियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण  के डोला पर पुष्प वर्षा की गई। गोकुल नगर वासी भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक छवि को निहारते रहे गए। श्रद्धालु उनकी मन मोहक छवि को देखने के लिए लालायित दिखे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed