• Thu. May 7th, 2026

मथुरा जनपद में टाटपट्टी नहीं अब बेंच पर बैठेंगे बच्चे

ByVijay Singhal

May 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद के सभी 1536 परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस और फर्नीचर से युक्त किया जाएगा। यू-डायस पोर्टल के ताजा आंकड़ों के अनुसार जनपद में कक्षा 1 से 8 तक के इन विद्यालयों में से अब केवल 411 स्कूल ही ऐसे शेष हैं जहां फर्नीचर नहीं है। शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि सत्र 2026-27 के अंत तक जनपद का कोई भी परिषदीय विद्यालय फर्नीचर विहीन न रहे। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी प्राइवेट स्कूलों जैसा वातावरण मिल सके। इन विद्यालयों में से 209 विद्यालयों की सूची सांसद हेमा मालिनी को सौंपी गई है। सांसद ने आश्वासन दिया है कि आगामी वित्तीय वर्ष (2026-27) में आईओसीएल के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के माध्यम से इन स्कूलों में फर्नीचर की आपूर्ति कराई जाएगी। शेष 202 विद्यालयों के लिए जिलाधिकारी ने जनपद में कार्यरत विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से सीएसआर के तहत सहयोग का भरोसा दिया है। पिछले तीन वर्षों में विद्यालयों की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है। वर्ष 2023-24 में केवल 510 विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध था। वर्तमान में 1125 विद्यालयों में फर्नीचर की सुविधा पहुंच चुकी है। विधायक निधि, सांसद निधि से पिछले दो वर्षों में करीब 600 से अधिक स्कूलों का कायाकल्प किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि जनपद में कुछ विद्यालयों में फर्नीचर नहीं है। इसके लिए जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित किया गया है। जल्द ही फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.