हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता बार एसोसिएशन की ओर से तहसील सभागार में नवागत न्यायिक अधिकारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बार के पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने नवागत न्यायिक अधिकारियों का स्वागत कर न्यायिक शुचिता बनाए रखने का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार पालीवाल और सचिव सुनील कुमार पांडे ने नवागत सीनियर डिवीजन जज गौरव द्विवेदी और जूनियर डिवीजन जज मीनाक्षी बंसल को राधा-कृष्ण की छवि भेंट की। न्यायिक अधिकारियों को माला पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, होती लाल तिवारी, सुरेंद्र कुमार, एसके वार्ष्णेय, करण कुमार, रोहिंडीश्वर शर्मा, हिरेंद्र सारस्वत, अशोक कुमार, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
