• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा के सराफा बाजारों में छाई सुस्ती

Byvijay.singhal1233

May 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से सोना न खरीदने की अपील का असर जिले के सराफा बाजार पर दिखने लगा है। बाजार में अचानक सुस्ती छा गई है और दुकानों से ग्राहक नदारद हैं। आलम यह है कि सहालग (शादियों के सीजन) के ऐन वक्त पर ग्राहकों ने पुराने ऑर्डर कैंसिल करना शुरू कर दिया है। बाजार में जो इक्का-दुक्का लोग दुकानों पर पहुंच भी रहे हैं, वे खरीदारी के बजाय केवल सोने का भाव या जानकारी लेकर लौट रहे हैं। व्यापारियों का मानना है कि सोने की आसमान छूती कीमतों ने पहले ही आम आदमी की जेब पर दबाव बना रखा था, अब सरकारी अपील के बाद लोगों ने निवेश और खरीदारी को पूरी तरह टाल दिया है। ग्राहकों के मन में यह धारणा है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम गिर सकते हैं। पुश्तैनी कारोबारियों का कहना है कि अगर बाजार में यही स्थिति रही, तो छोटे दुकानदार सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। बाजार में पूरी तरह सन्नाटा छाया है। सहालग के ऑर्डर कैंसिल हो रहे हैं। सोने के गहने तैयार करने की जो पूरी चेन है, कारीगर से लेकर सप्लायर तक सब पर इसका गहरा असर पड़ेगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.