• Tue. May 12th, 2026

15 से 21 मई तक होंगी 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं

ByVijay Singhal

May 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं की दूसरी मुख्य परीक्षाएं आगामी 15 मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेंगी। इसके माध्यम से छात्र अपने प्राप्तांकों में सुधार कर सकेंगे। जो विद्यार्थी एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण रहे हैं, उन्हें भी पास होने का अवसर मिलेगा। परीक्षाओं में 5282 परीक्षार्थी 14 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं का परिणाम 15 अप्रैल को जारी कर दिया था। इनमें 30 केंद्रों पर 13 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिले का परीक्षा परिणाम 96 फीसदी रहा था। सिटी कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र ग्रेवाल ने बताया कि परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.