• Mon. Nov 9th, 2026

गोवर्धन के प्रमुख मंदिरों का ठेका:दानघाटी मंदिर 1.86 करोड़, मानसी गंगा 1.67 करोड़, जतीपुरा 84 लाख और हरगोकुल मंदिर 59 लाख

Byvijay.singhal1233

Jul 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के प्रमुख मंदिरों की सेवा के लिए इस वर्ष करोड़ों रुपये के ठेके तय हुए हैं। दानघाटी मंदिर का ठेका 1 करोड़ 86 लाख रुपये में दिया गया है। मानसी गंगा मुखारविंद मंदिर का ठेका 1 करोड़ 67 लाख 50 हजार रुपये में निर्धारित हुआ है। जतीपुरा मुखारविंद मंदिर का ठेका 84 लाख 20 हजार रुपये में तय किया गया है। हरगोकुल मंदिर का ठेका 59 लाख 59 हजार रुपये में दिया गया है। इन ठेकों में मंदिर परिसर की साफ-सफाई, प्रसाद वितरण और दर्शन व्यवस्था शामिल है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है। स्थानीय प्रशासन को उम्मीद है कि गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान 5 दिनों में 2 करोड़ से अधिक भक्त गोवर्धन आएंगे। यह ठेके ब्रजभूमि की बढ़ती धार्मिक महत्ता और श्रद्धालुओं की आस्था को प्रदर्शित करते हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.