हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के आरके पुरम में रहने वाले एक युवक ने जमुनापार थाना में जाकर विषाक्त खाकर अपनी जान दे दी। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। उसमें आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या का उल्लेख है। साथ ही यह भी लिखा है जिसके यहां वह काम करता था। वह पैसे देने के बजाए उससे उलटा मांग भी रहे थे। पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गई है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंपा। मदन मोहन (46) पुत्र ओमप्रकाश निवासी आरके पुरम, हाईवे शुक्रवार दोपहर पुलिस को यमुना पुल पर अचेत हालत में मिला था। उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या करने का जिक्र किया था। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जमुनापार इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर प्रकरण की जांच की जा रही है। अभी तक परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
