• Wed. Jul 1st, 2026

व्रन्दावन में विवाहिता की मौत के मामले में 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

Apr 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत के बाद मृतका के भाई ने पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्रताड़ित करने, मानसिक-शारीरिक नुकसान पहुंचाने के साथ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने शनिवार को पति को गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार को विवाहिता रचना की मौत के बाद मथुरा के कृष्णा ऑर्चिड निवासी भाई कृष्णमुरारी ने बहन के पति गौरव एवं उसके परिजन ऊषा देवी, सौरभ, आरती एवं तरुन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पति पर मारपीट करने के बाद विषाक्त देकर तड़पते हुए छोड़कर भागने का आरोप लगाया है।
पति गौरव द्वारा उत्पीड़न करने के मामले में पत्नी रचना ने भी 14 फरवरी को उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले दिसंबर में ही दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.