• Wed. Jul 1st, 2026

कोसीकलां में अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी

ByVijay Singhal

Apr 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव धानौता एक कोठरी में संचलित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाते हुए दो आरोपियों को पकड़कर चार तमंचे, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि शाहपुर चौकी इंचार्ज सोनू भाटी को गांव धानौता में एक कोठरी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री के संचालन की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा। कोठरी में शस्त्र फैक्ट्री संचालित मिली। पुलिस को मौके पर इनुस, शाहबुद्दीन निवासीगण नगला उटावर शस्त्र बनाते मिले। पुलिस ने मौके पर चार अवैध तमंचा, तीन कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.