• Mon. Apr 27th, 2026

फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, आठ दिन पहले पत्नी गई थी मायके

ByVijay Singhal

Jun 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा कोतवाली थाना क्षेत्र की कोयला वाली गली में बृहस्पतिवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदे पर लटका मिला। परिजनों को जानकारी हुई तो उनमें अफरा-तफरी मच गई। युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार्यवाहक सीओ सिटी श्वेता वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को युवक के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर को मौके पर भेजा। पुलिस जब मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम विनीत (30) है। पूछताछ में पता चला कि विनीत की दो साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी ने एक बेटे को भी जन्म दिया। आठ दिन पहले पत्नी मायके गई थी। वह अपने माता-पिता के साथ संयुक्त परिवार में रहता था और इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में जॉब करता था। फंदा लगाने की जानकारी परिजनों को भी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान क्यों दी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी भेजा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.