• Tue. Apr 28th, 2026

जून का शुरू हुआ महीना, 180 ट्रांसफाॅर्मर दे गया पसीना

ByVijay Singhal

Jun 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जून में आसमान से आग बरस रही है। गर्मी से राहत के लिए पंखे, कूलर और एसी ही सहारा हैं। इन उपकरणों को चलाने के लिए बिजली की जरूरत है, लेकिन यहां तो गर्मी में विद्युत निगम खुद परेशान हैं। जून का अभी आधा महीना भी नहीं बीता है और 180 ट्रांसफाॅर्मर पसीना दे गए। सभी खराब ट्रांसफाॅर्मर बदल दिए गए हैं पर निगम की चिंता अभी दूर नहीं हुई है। आगे पढ़ने वाली गर्मी को लेकर निगम परेशान है। गर्मी में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि अधिक तापमान के चलते ट्रांसफाॅर्मर बीच-बीच में ट्रिप हो रहे हैं। इसके बावजूद मई में 350 ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। विद्युत निगम महानगर में 24 घंटे बिजली देने का दावा करता है, लेकिन हकीकत में कटौती ने लोगों को बेहाल कर रखा है। जून में अभी 12 दिन ही बीते हैं, लेकिन 180 ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से विद्युत निगम को बड़ा झटका लगा है। एक तरफ जहां बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ विद्युत निगम को नुकसान भी हो रहा है। निगम किसी तरह ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति शुरू करा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.