• Mon. Apr 27th, 2026

छाता तहसील में न्यायिक अधिकारी के चैंबर की छत भरभराकर गिरी

ByVijay Singhal

Jun 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की छाता तहसील में न्यायिक कोर्ट अधिकारियों के चैंबर की छत का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। तेज आवाज के साथ छत का हिस्सा गिरने पर कोर्ट के बाहर खड़े न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। छत गिरने से कार्यालय में कार्य करने वाली कर्मचारी भयभीत हो गए। गनीमत रही कि जिस समय छत का हिस्सा गिरा कोर्ट खाली था। पेशकार, वादकारी अधिवक्ता  कार्यालय के अंदर नहीं थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छत गिरने के  कारण पंखा, लाइट, टेबल समेत अन्य सामान को क्षतिग्रस्त हो गया है। चैंबर की जर्जर हालत के बारे में जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत भी कराया था, लेकिन  किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कुछ समय पहले ही चैंबर की रंगाई पुताई कराकर उसे नया लुक दे दिया था, लेकिन जहां मरमंत की आवश्यकता थी उस स्थान  पर ध्यान नहीं दिया। यदि जिम्मेदार अधिकारी समय रहते ध्यान देते तो हादसा नहीं होता।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.