हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रृंगारवट घाट से केशीघाट पर लगभग दो से ढाई फीट यमुना के जलस्तर में वृद्धि हुई तो तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों में एकबार फिर बाढ़ की आशंका को लेकर दहशत का माहौल बनने लगा है। हालांकि अभी जलस्तर में इतनी वृद्धि नहीं हुई कि तटीय इलाकों में पानी पहुंच सके। हालांकि अब तक जलस्तर में हुई वृद्धि से किसी तरह का खतरा उत्पन्न नहीं हो रहा है और न ही किसी तरह की कठिनाई लोगों को देखने को मिल रही है। नाविकों का कहना है यमुना अब एकबार फिर अपना पुराना रूप लेती दिखाई दे रही है। ये भले ही मानसून की बारिश के कारण ही सही। लेकिन, यमुनाजी अब घाटों तक पहुंचने लगी हैं। यमुना के जलस्तर में धीरे धीरे हो रही वृद्धि से तटीय इलाकों में रह रहे लाेगों के मन में दहशत का माहौल भी बनने लगा है। पिछले वर्ष यमुना के जलस्तर ने किनारे बसी कालोनियों को अपने आगोश में ले लिया था और लगभग एक हफ्ते तक लोगों को अपने घर छोड़कर शिविरों में जीवन गुजारना पड़ा था।
