• Sun. Jul 5th, 2026

शिक्षकों के बिना राष्ट्र उत्थान की परिकल्पना को नहीं हो सकती साकार

ByVijay Singhal

Sep 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में सोमवार को शिक्षक दिवस की पूर्व बेला पर परिक्रमा मार्ग स्थित बिंदु सेवा संस्थान पर शिक्षक गुरुजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।अध्यक्षता करते हुए बालकराम गोस्वामी ने कहा कि शिक्षकों के बिना राष्ट्र और समाज उत्थान की परिकल्पना को कभी साकार नहीं किया जा सकता। परिषद अध्यक्ष व जीएलए विश्वविद्यालय के सीएफओ विवेक अग्रवाल ने कहा कि समाज में शिक्षक की भूमिका ठीक उसी तरह से है, जिस तरह से शरीर में आत्मा की भूमिका होती है। संरक्षक अनुराग गोयल व अवधेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश कृष्ण शर्मा ने भी विचार रखे। इससे पूर्व बृज किशोर त्रिपाठी, मुरारी लाल जादौन, इंदर सिंह बघेल, बृजेश शर्मा, भावना शर्मा, सुभाष शर्मा, अमित शर्मा, मदन गोपाल बनर्जी, राजेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा सहित नगर के दो दर्जन से अधिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शिक्षक गुरूजन सम्मान से सम्मानित किया। जितेंद्र कुमार गौतम, चंद्र नारायण शर्मा, चैतन्य कृष्ण शर्मा, सूरज शर्मा, शैलेंद्र सिंह, डॉ. सचिन अग्रवाल, ठाकुर हरि बल्लभ सिंह, नवीन चौधरी आदि उपस्थित थे। समारोह का संचालन विष्णु गोला ने और धन्यवाद ज्ञापन पूर्णेन्दु गोस्वामी ने व्यक्त किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.