• Sun. May 24th, 2026

कोर्ट में पीड़िता बोली मेरे साथ हुआ है दुष्कर्म

ByVijay Singhal

Dec 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविंद नगर में एक महिला ने तीन युवकों पर बेटी को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया तो उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। जबकि कोर्ट में उसने अपने बयान में दुष्कर्म होने की बात कही है। अब पुलिस विधिक राय लेकर कार्रवाई करेगी। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को गोविंद नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने थाने में तीन युवकों के नाम से तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी 14 दिसंबर को स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद बेटी बेहोशी की हालत में मिली। होश आने पर बताया कि तीन युवक उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले गए। उसे बेहोश कर दिया, इसके बाद उसके साथ क्या हुआ पता नहीं। युवकों ने उसका वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि कोर्ट में किशोरी ने अपने बयान में दुष्कर्म होने की बात कही है। इस पर आगे क्या करना है इसको लेकर विधिक राय ली जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.