हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर थाने के जनरलगंज क्षेत्र स्थित मैनागढ़ में महाराजा अग्रसेन प्रिंटिंग प्रेस पर ईडी की कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को कारोबारियों में खलबली मची रही। सुबह से देर रात तक टीम ने प्रिंटिंग प्रेस में लगे कंप्यूटर, लैपटॉप, सीसीटीवी फुटेज के साथ दस्तावेज खंगाले और उन्हें जब्त कर अपने साथ ले गई। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया कि मैनागढ़ स्थित महाराजा अग्रसेन प्रिंटिंग प्रेस पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा था। टीम ने कार्रवाई से थाना पुलिस को दूर रखा। बावजूद इसके क्षेत्र में कार्रवाई होने के चलते वह नजर बनाए थे। देर रात को टीम कार्रवाई के बाद वापस लौट गई। टीम अपने साथ आधा दर्जन से अधिक कंप्यूटर, लैपटॉप, सीसीटीवी की डीबीआर, हार्ड डिस्क, पैन ड्राइव, अन्य तकनीकी उपकरण समेत आवश्यक दस्तावेज अपने साथ ले गई है। इधर, शहर में ईडी की कार्रवाई से अन्य बड़े कारोबारियों में भय है। खासकर उन उद्योगपतियों में ज्यादा खलबली है जिनका संबंध महाराजा अग्रसेन प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों से है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
