• Sun. May 24th, 2026

व्रन्दावन में बुजुर्ग को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश

ByVijay Singhal

Dec 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गौरा नगर काॅलोनी स्थित राधा गिरधारी मंदिर के समीप बुधवार रात कहासुनी होने पर ट्रैक्टर चालक ने वृद्ध को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई। घायल का उपचार मथुरा जिला अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। कोतवाली में दर्ज एफआईआर में घायल अमृत लाल के पुत्र विष्णु ने बताया कि देर रात बॉबी ट्रैक्टर लेकर घर के सामने से जा रहा था। इसी बीच उसने सड़क किनारे खड़ी उसकी बहन कीर्ति को टक्कर मारने की कोशिश की। जब पिता ने बॉबी को रोका तो उसने उन्हें ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी ने पूरे परिवार को ट्रैक्टर की चपेट में लेना चाहा। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद मथुरा गेट पुलिस चौकी की टीम पहुंची। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग निकला। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी बताया कि घायल व्यक्ति के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश भी की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.