हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकला के गांव जलालपुर में विद्युत चेकिंग व राजस्व वसूली करने गई टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। बाद में एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद छाता पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्युत टीम गांव जलालपुर पहुंची। टीम ने गांव में चेकिंग शुरू करते ही ग्रामीणों ने अभद्रता शुरू कर दी। टीम के समझाने पर ग्रामीण नहीं माने तो पिटाई कर सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। एसडीओ ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के गांव पहुंचने से पूर्व आरोपी भाग निकले। घटना के बाद विद्युत टीम थाना छाता पहुंची। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर शुक्रवार को दोपहर तीन बजे चेकिंग टीम ने घटना की जानकारी अधिशासी अभियंता डी यादुवेंद्र को दी। अधिशासी अभियंता ने छाता पुलिस की कार्यशैली से एसएसपी को अवगत कराया। जिसके बाद छाता पुलिस हरकत में आई। चेकिंग अभियान में जेई रोहित वर्मा, अनूप गौड़, लाइनमैन विक्रम, विशाल उर्फ छोटू, दिनेश आदि थे। इधर, अधीक्षक अभियंता विजय मोहन खेड़ा के निर्देशन में बैंक काॅलोनी में चेकिंग अभियान चलाया गया। 44 संयोजन की जांच की गई। टीम ने 7 उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली प्रयोग करते पकड़ लिया। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
