• Thu. Apr 30th, 2026

मथुरा शहर में तीसरे दिन भी नहीं हुई गंगाजल की आपूर्ति

ByVijay Singhal

Sep 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर में तीसरे दिन शुक्रवार को भी गंगाजल की आपूर्ति ठप रही। मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के तीन लाख लोगों के सामने पेयजल संकट बना है। लोग पीने के पानी के लिए दिनभर परेशान रहे। कई क्षेत्रों में लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ा। इधर, समाजसेवियों ने भी टैंकरों से लोगों को पीने का पानी पहुंचाया। शनिवार को कुछ क्षेत्रों में पीने का पानी मिलने की संभावना है। बुलंदशहर के पालड़ा झाल से गंगाजल की आपूर्ति बुधवार सुबह से ठप होने के बाद शुक्रवार को तीसरे दिन भी सुचारू नहीं हो सकी। इस कारण नगर के डेंपियर नगर, झिंगुरपुरा, नए बस स्टैंड क्षेत्र, कृष्णविहार, महोली रोड, गुरुनानक नगर, मानिक चौक और गजापाइसा, नीम गली, लाला गंज, बजरिया, कांजीपाड़ा, मोती कुंज, सौंख रोड आदि क्षेत्रों में पेयजल संकट से लोग परेशान रहे। पीने का पानी जुटाने के लिए लोग जार और बर्तनों से अन्य क्षेत्रों से पानी भर कर ला रहे थे तो कुछ लोगों ने पानी की बोतल खरीदकर अपनी प्यास बुझाई। दिनभर महिलाएं व बच्चे पीने के पानी के लिए बाल्टी और बर्तन लेकर आसपास के क्षेत्रों से पानी जुटाते नजर जाए। आर्यसमाज रोड, विकास बाजार, भूतेश्वर तिराहा में लगे आरओ मशीनों पर दिनभर पानी लेने वालों की लाइन लगी रही। नगर निगम के महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा ने बताया कि बुलंदशहर के पालड़ा झाल से गंगाजल की आपूर्ति शुक्रवार दोपहर को मथुरा के लिए शुरू कर दी गई है। देर रात तक मथुरा तक पहुंचने की संभावना है। इससे शनिवार को कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जा सकती है। पालड़ा झाल से 10 क्सूसेक गंगाजल की आपूर्ति मथुरा में जाती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.