हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सदर थाना में एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ है। केस दर्ज होने के बाद पत्नी और मां एसएसपी कार्यालय पहुंची। दोनों ने आरोपों को गलत बताते हुए एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी सदर विदेश कुमार ने बताया कि निजी स्कूल के शिक्षक व एक कोचिंग सेंटर संचालक अतुल पर छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ है। दूसरी ओर शिक्षक की पत्नी व मां एसएसपी कार्यालय पहुंची। शिक्षक की पत्नी ने बताया कि पति कोचिंग सेंटर के साथ एक स्कूल में भी पढ़ाते हैं। कोचिंग में आधा दर्जन से अधिक छात्राएं हैं। जिस छात्रा ने आरोप लगाया है, उसकी मां ने तीन माह से फीस नहीं दी थी। फीस मांगने पर 11 मार्च की शाम को छात्रा की मां 8-10 लोगों के साथ घर में घुस आई और अपशब्द कहे। विरोध पर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों थाने ले आई। यहां पुलिस ने पति के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
