• Fri. Nov 6th, 2026

वार्ड-16 में गलियों का होगा निर्माण, लोगों की राह होगी आसान

Byvijay.singhal1233

Jul 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वार्ड-16 के बाकलपुर में 1.58 करोड़ रुपये की लागत से गलियों का निर्माण होगा। सोमवार को सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने शिलान्यास किया है। साथ ही कहा है कि निर्माण के बाद लोगों की राह आसान होगी और आवागमन सुगम होगा। इन गलियों की लंबाई करीब 1865 मीटर है। इसमें वार्ड की करीब 26 गलियां शामिल हैं। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि वर्तमान में गलियां जर्जर हैं। किसी में इंटरलॉकिंग उखड़ी पड़ी है तो किसी में कच्चे रास्ते हैं। इससे स्थानीय लोगों को रात के समय आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने वार्ड की गलियों का निर्माण कराने की मांग की थी। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा इन गलियों के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इनके निर्माण में 1.58 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रस्ताव पर शासन से मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को कार्य का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया है कि निर्माण के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों की राह आसान होगी। कार्यक्रम के दौरान हाकिम सिंह, टीटू राघव, ज्ञानेंद्र राणा, भानू प्रताप सिंह, ठा. जितेंद्र सिंह और सोनू ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.