• Fri. Nov 6th, 2026

यमुना जल शुद्धिकरण पर हुई चर्चा, विधायक बोले- यमुना में गिरने वाले नाले किए जा रहे टैप

Byvijay.singhal1233

Jul 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्रीनाभा पीठ सुदामा कुटी में यमुना जल प्रदूषण और नालों की समस्या को लेकर चर्चा हुई। यह चर्चा श्रीनाभा पीठ के द्वाराचार्य स्वामी संत सुतीक्ष्ण दास महाराज के सानिध्य में हुई। विधायक श्रीकांत शर्मा ने जानकारी दी कि वृंदावन क्षेत्र के 36 में से 32 नाले टैप कर दिए गए हैं और शेष पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन को रोकने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं और इसके लिए जल मार्गों पर जाल लगाए जाएंगे। हालांकि इस दावे पर धर्म सलाहकार पंडित अमित भारद्वाज ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि वास्तव में छोटे-छोटे नालों को टैप नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें केवल बड़े नालों में डायवर्ट कर दिया गया है। वृंदावन। श्रीनाभा पीठ सुदामा कुटी में यमुना जल प्रदूषण और नालों की समस्या को लेकर चर्चा हुई। यह चर्चा श्रीनाभा पीठ के द्वाराचार्य स्वामी संत सुतीक्ष्ण दास महाराज के सानिध्य में हुई। विधायक श्रीकांत शर्मा ने जानकारी दी कि वृंदावन क्षेत्र के 36 में से 32 नाले टैप कर दिए गए हैं और शेष पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन को रोकने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं और इसके लिए जल मार्गों पर जाल लगाए जाएंगे। हालांकि इस दावे पर धर्म सलाहकार पंडित अमित भारद्वाज ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि वास्तव में छोटे-छोटे नालों को टैप नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें केवल बड़े नालों में डायवर्ट कर दिया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि धाैरेरा के सामने और उससे आगे कई नाले सीधे यमुना में गिर रहे हैं और सदर महादेव घाट क्षेत्र में तो सीवर का पानी अनवरत यमुना में प्रवाहित हो रहा है। स्वामी सुतीक्ष्ण दास महाराज ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यमुना जल शुद्धिकरण को केवल योजनाओं तक सीमित न रखकर उसका सख्ती से क्रियान्वयन किया जाना चाहिए। सुदामा कुटी के महंत अमरदास महाराज, शिवओम गौड़ शास्त्री, मोहन शर्मा, नंदकिशोर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.