• Sun. May 24th, 2026

लड़की देखने आए सिपाही ने दी जान, घरवालों की अधूरी रह गई इच्छा… सेहरा की जगह कफन में लिपटा मिला बेटा

ByVijay Singhal

Dec 13, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव गढ़ी तिलका निवासी और अमरोहा में तैनात पुलिस आरक्षी बुधवार रात अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव तिलकागढ़ी, नौहझील निवासी रवि (25) यूपी पुलिस में कांस्टेबल था। वह वर्तमान में अमरोहा जनपद के सैद नंगला थाने पर तैनात था। बुधवार को रवि अवकाश पर अपने गांव आया हुआ था। बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे वह कमरे में पंखे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। उसे फंदे से उतार कर तत्काल उपचार को कैलाश हॉस्पिटल, जेवर ले गये। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक नौहझील शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे सूचना मिली कि अमरोहा में तैनात सिपाही और गांव तिलकागढ़ी निवासी रवि की मौत हो गयी। सूचना पर फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच के लिये नमूने कलेक्ट कराये। कैलाश हॉस्पिटल से परिजन सीधे शव को मथुरा ले गये। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद गुरुवार को शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.