• Sun. May 24th, 2026

फर्म के साथ धोखाधड़ी कर साढ़े 51.60 लाख हड़पने पर रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

Dec 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाइवे में एक कंपनी के सेल्स मैनेजर ने ब्रजवासी फूड ट्रेडिंग कंपनी के मालिक व उसके कर्मचारियों पर बृजवासी स्वीट कंपनी दिखा कर कंपनी के साथ 51.60 लाख रुपये का सामान लेकर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ग्रेटर नोएडा निवासी पंकज कुमार सिंह ने थाने में तहरीर दी। इसके माध्यम से अवगत कराया कि वह भारत प्राइवेट लिमिटेड बी चार डीएसआइडीसी पटपरगंज इंडस्ट्रीयल एरिया दिल्ली सेल्स मैनेजर के पद हैं। उसकी पुरानी कंपनी में पूर्व में कार्यरत रहे अजय झा ने बृजवासी स्वीट प्लाट, लाजपत नगर मथुरा के मैनेजर शिव कुमार गौतम के बारे में बताया था कि वह ड्राईफ्रूट व मसाले खरीदना चाहता है। उसने शिव गौतम से बात कराई थी। उनकी फर्म के राहुल कुमार सेल्स मैनेजर ने शिव गौतम से सामान व रुपये लेनदेन की बात की थी। राहुल ने शिव कुमार गौतम को 51.60 लाख का सामान भेज दिया था। आरोप है कि 11 मई 2024 को रुपये की मांग की गई तो शिव गौतम ने अपनी कंपनी के जीएम आशुतोष गौतम से फोन पर बात कराई। आशुतोष गौतम ने कहा कि या तो तुम्हारा पैसा दे दिया जाएगा अथवा माल वापस कर देंगे। इसके बाद 18 मई को 13 लाख रुपये का आरटीजीएस करने का स्क्रीन शाट फोन पर भेज दिया गया और कहा गया कि आप के बाकी रुपये प्राप्त हो जाएंगे। इसके बाद भी पैसे न मिलने पर जब मथुरा आकर जानकारी की तो पता लगा कि कंपनी ब्रजवासी स्वीट न होकर ब्रजवासी फूड ट्रेडिंग कंपनी है। इसकी मालिक व जीएम आशुतोष गौतम, परचेज मैनेजर शिव गौतम हैं। इन लोगों ने उनकी फर्म के साथ धोखाधड़ी करके 51.60 लाख रुपये का गबन कर लिया। पैसे मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर थाना हाईवे में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि पुलिस ने तहरीर पर नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.