हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख के गांव ने मथुरा रोड स्थित सींगा पट्टी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्राम पंचायत सींगा पट्टी के उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन का निर्माण 2002 में हुआ था। जर्जर भवन की शिकायत प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह ने पूर्व में खंड शिक्षा अधिकारी गोवर्धन क्षेत्र को फोटो समेत की थी। बरामदे की छत के गर्डर लटके हुए हैं। यह भी बताया गया था कि इसी बरामदे में कक्षा 1 और दो के बच्चों की कक्षाएं चलती हैं। विद्यालय में 60 विद्यार्थियों का नामांकन है। शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। बरामदे की छत गिर गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अभिभावक दिगंबर सिंह व अन्य बच्चों के परिजन ने कहा कि अब वह इस जर्जर भवन में बच्चों को पढ़ने के लिए नहीं भेजेंगे। प्रशासन से मांग की गई है कि विद्यालय को नए भवन में संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस भवन के सभी कक्षों के गर्डर पूरी तरह गल चुके हैं। ग्रामीणों समेत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरपाल सिंह ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करने का निर्णय लिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
