• Sun. Aug 2nd, 2026

सभी थानों में होमगार्ड के लिए बनेंगे दो-दो आवास : धर्मवीर प्रजापति

ByVijay Singhal

Aug 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि होमगार्ड के लिए सभी थानों में दो-दो आवास बनाए जाएंगे। होमगार्ड के दैनिक भत्ते और ट्रेनिंग भत्ते भी बढ़ाए गए हैं। अब होमगार्ड को नियमित ड्यूटी भी मिलने लगी हैं। राज्यमंत्री वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय, बुनकर सेवा केंद्र मेरठ एवं दीनदयाल बुनकर केंद्र, गऊग्राम परखम के संयुक्त तत्वावधान में 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर 45 दिवसीय हथकरघा बुनाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बुनकर प्रशिक्षण केंद्र के मंत्री नितिन बहल ने बताया कि शिविर में 30 महिलाओं को हथकरघा बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य प्रशिक्षक मोदा राम, सहायक प्रशिक्षक भभूता राम एवं महेंद्र प्रशिक्षण देंगे। सफल प्रतिभागियों को 30 हजार रुपये की लागत का करघा उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल, राहुल गोयल, अर्पित महेश्वरी, उदित बंसल, शशिकांत, राम पाठक, किशन, अशोक, रामवीर फौजदार, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अजय वर्मा ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.