• Mon. Apr 27th, 2026

14 जून को होगा दीदी मां का अभिनंदन

ByVijay Singhal

Jun 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। साध्वी ऋतंभरा को पद्म भूषण मिलने पर 14 जून को एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित होने वाले समारोह में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह समेत अन्य कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे। आयोजन की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। इसी को लेकर आयोजन स्थल पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, बेबीरानी मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा भी प्रतिभाग करने पहुंचेंगे। कहा कि यह कार्यक्रम दीदी मां के सेवा भावों को समर्पित है। वात्सल्य ग्राम से साध्वी शिरोमणि दीदी और सुमन लता दीदी ने भी जानकारी दी। आचार्य मृदुल कांत शास्त्री और समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे, समाजसेवी अजय गोयल ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद हेमामालिनी, चौधरी तेजवीर सिंह, जीएलए विवि के कुलपति नारायण दास अग्रवाल, डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा की कुलाधिपति प्रो. आशु रानी मौजूद रहेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.