• Sat. May 16th, 2026

अपहरण कर युवक का प्राइवेट पार्ट काटा

ByVijay Singhal

Feb 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाना के छटीकरा निवासी युवक ने छाता क्षेत्र के कुछ लोगों पर अपहरण कर ले जाने और बेहोश कर प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगाया है। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस पीड़ित युवक को खोज रही है। लेकिन युवक पुलिस के सामने नहीं आ रहा है। इस संबंध में युवक की बहन ने छाता कोतवाली में तहरीर दी है। छटीकरा के रहने वाले एक युवक का आरोप है कि 9 फरवरी की रात को टेम्पो से कोसीकलाँ से छटीकरा जा रहा था। छाता के पास बोलेरो कार सवार चार नकाबपोशों ने उसे जबरन टेंपो से उतरा और अपने साथ ले गए। आरोप है कि युवक को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में मघेरा-बाटी मार्ग पर फेंक दिया। होश आने पर युवक अपने घर गया और परिजन को जानकारी दी। सीओ छाता आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि युवक की बहन थाने आई थी। वह जिन लोगों पर आरोप लगा रहे हैं मंगलामुखी प्रतीत हो रहे थे। उन्हें थाने बुलाया तो वह तुरंत थाने आ गए, लेकिन पीड़ित युवक का कोई पता नहीं है। पीड़ित के सामने आने और बयान देने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.