• Sun. Nov 1st, 2026

जेल की ऊंची दीवार फांदकर भागा बंदी, पांच साल बाद पकड़ में आया बन्दी

Byvijay.singhal1233

Oct 25, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा से पांच साल पूर्व जेल की दीवार फांदकर भागे बंदी को सदर बाजार पुलिस और एसटीएफ ने आर्मी हॉस्पिटल के पास से शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। 25 हजार का यह इनामी दो साथियों के साथ जेल की दीवार फांदकर भागा था। हालांकि जेल से फरार दो अन्य को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि 31 जनवरी 2017 को जिला कारागार की दीवार फांदकर तीन बंदी भाग गए थे। जिला जेल से इन तीन बंदियों के भागने से मथुरा से लेकर लखनऊ तक अफरातफरी मच गई थी। इस मामले में जिला कारागार के मुख्य वार्डन समेत चार वार्डन निलंबित किए गए थे। थाना सदर बाजार में जेल अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया था। सदर बाजार पुलिस ने राहुल को कुछ ही दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था। करीब एक माह बाद कलुआ उर्फ शेरा पुत्र नवाब खां को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। फरार संजय निवासी नगला लालदास, अछनेरा (आगरा) हत्थे नहीं चढ़ सका था। इस पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए संजय पर करीब 5 मुकदमे दर्ज हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.