• Wed. Jul 1st, 2026

क्षत्रिय समाज की दुर्दशा पर ब्रजमण्डल क्षत्रिय राजपूत सभा के गौर घार सम्मेलन में हुआ चिंतन

ByVijay Singhal

May 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन विधान सभा के गाँव छोटी आटस में ब्रजमण्डल क्षत्रिय राजपूत सभा का गौर घार का सम्मेलन में सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठा. मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि आज की स्थिति में क्षत्रियों की स्थिति पहले जैसी नहीं रही है आज क्षत्रिय युवा पढ़ाई शिक्षा पर ध्यान नहीं देता है और नशा की लत समाज को ख़त्म कर रही है। बड़े बुजुर्गों को चाहिए कि वह बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की मृत्यु भोज पर रोक लगनी चाहिए। इस मौक़े पर सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सिकरवार ने सर्व समाज के साथ सर्व सम्मति से ठा. भरत सिंह गौर बी डी सी को गौर घार का अध्यक्ष नियुक्त किया ।।
विजय सिंह राजपूत व जगदीश सिंह गौर ने कहा माता पिता बच्चों पर बचपन से ही ध्यान देते हुए उनकी नींव को मज़बूत करें और यह ज़िम्मेवारी ग्रहणी की है ग्रहणी का शिक्षित होना अति आवश्यक है । सभा का संचालन प्रह्लाद फ़ौजी व अध्यक्षता बीरी सिंह ने की । कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिवाकर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. ख़ुशीराम सिंह उपाध्यक्ष सूरज ठाकुर ठा. निरंजन सिंह सिकरवार देवेंद्र एस आई टीकम सिंह ठा. भरत सिंह गौर बी डी सी धनी राम अर्जुन कुशवाह ब्लॉक अध्यक्ष मथुरा हरि मोहन देवकी गौर बाबूलाल डॉक्टर सुखवीर सिंह यदुवंशी जय प्रकाश शर्मा ठा, किशन सिंह ब्रजमोहन सिंह मनोहर सिंह पार्षद धरमपाल सिंह आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.