हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आयशर ट्रैक्टर्स द्वारा आयोजित किसान दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सहार गाँव मे सामापन हुआ जिस मे 500 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नवीन कुमार जी (ए.वी.पी सेल्स एवं मार्कटिंग-आईसर ट्रैक्टर्स) विशिष्ट अतिथि -श्री अभिषेक पाल जी ( क्षेत्रीय प्रबंधक सेल्स आयशर ट्रैक्टर्स ) उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खेती के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना एवं कृषि क्षेत्र में आये नये उपकरण और तकनीकों से अवगत कराना था। टैफे ग्रुप के श्री नवीन कुमार जी (ए.वी.पी सेल्स एवं मार्कटिंग-आईसर ट्रैक्टर्स ने बताया कि यह समारोह कंपनी द्वारा पिछले 16 वर्षों से संपूर्ण भारत में आयोजित होता रहा है। कार्यक्रमों के माध्यम से आयशर ट्रैक्टर्स हमेशा सामाजिक उत्थान हेतु सक्रिय रहता है और विशेष तौर पर बालिकाओं को शिक्षा में परस्पर रूप से सहयोग एवं प्रोत्साहन करता आया है। इस किसान दिवस पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया और उन्होंने अपने अनुभव बांटकर खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए समारोह में शामिल अन्य किसानों को प्रोत्साहित किया। कायक्रम में कृषि क्षेत्र के विभिन्न सांइटिस्ट एवं कृषि विशेषज्ञों द्वारा जानकारियों का आदान-प्रदान किया गया जिससे किसान भाई बेहद लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में मथुरा के डीलर ओंकार प्रसाद महेश चन्द एंड संस एवं आयशर टीम इस अवसर पर सम्मिलित हुए एवं किसान दिवस समारोह में आए सभी किसान भाइयों का आभार व्यक्त किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
