• Mon. Nov 9th, 2026

मथुरा में गन्ना के खेत में मिला नर कंकाल,पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, काली लोअर पर अंग्रेजी में लिखा था ‘प्रेम

Byvijay.singhal1233

Jul 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के पास गन्ना खेत में एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। चोकड़ा गांव निवासी पप्पू सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड के पास स्थित उनके खेत में एक नर कंकाल पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मांट थाना प्रभारी जसबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार खेत में मिला कंकाल काफी पुराना प्रतीत होता है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव पर काले रंग की लोअर थी। इस लोअर पर अंग्रेजी में सफेद अक्षरों से ‘प्रेम’ लिखा हुआ था। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब आसपास के क्षेत्रों से गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है। इससे मृतक की पहचान करने में मदद मिल सकती है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.