• Sun. Nov 15th, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मथुरा की बच्चियों के साथ मनाया बाल दिवस, छात्राओं के लिए बन गई बड़ी याद

Byvijay.singhal1233

Nov 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में बाद के प्राथमिक स्कूल से कक्षा पांच की अनसूया, दीक्षा, नरेंद्र कुमार और कक्षा चार की भावना को राष्ट्रपति से मिलने का अवसर मिला। उनके साथ शिक्षिकाओं में नीरज मथुरिया, कुसुम रानी भी थीं। राष्ट्रपति भवन में प्रवेश के समय सुरक्षा जांच के बाद मोबाइल आदि बाहर जमा करवाए गए। बच्चों को कल्चरल हॉल में सम्मान के साथ बैठाया गया और नाश्ता कराया गया। इसके बाद बच्चों के लिए कलर एक्टिविटी, प्रश्नोत्तरी और अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें प्राथमिक विद्यालय बाद के बच्चों ने पुरस्कार भी जीते। विद्यालय की छात्रा ने कविता भी सुनाई। राष्ट्रपति के आगमन पर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान हुआ। फोटो सेशन के दौरान राष्ट्रपति ने हर बच्चे से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। उन्होंने मथुरा से गई दीक्षा से पूछा – ‘तुम कौन से स्कूल और कहां से आई हो?’ दीक्षा ने कहा कि हम प्राथमिक विद्यालय बाद मथुरा से आए हैं। इस पर राष्ट्रपति ने कहा कि वह कान्हा की नगरी से आए है, जहां कृष्ण जन्मभूमि है। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को गिफ्ट पैक, भोजन और रिटर्न गिफ्ट दिया गया। बच्चों को राष्ट्रपति भवन स्थित राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और प्रणब मुखर्जी लाइब्रेरी लाइब्रेरी की भी विजिट की।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.