• Sun. Jul 5th, 2026

मथुरा में बनी सबसे बड़ी राधा कृष्ण की प्रतिमा:कर्नाटक के मंदिर में स्थापित की जाएगी,

ByVijay Singhal

Sep 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कर्नाटक के कृष्ण मंदिर में पीतल से बनी भगवान राधा कृष्ण की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाई जायेगी। साढ़े 8 फीट ऊंची यह प्रतिमा मथुरा के वृंदावन में बनी है। इस प्रतिमा को कर्नाटक के लिए भेज दिया गया है। जिसकी प्राण प्रतिष्ठा यानी मंदिर में स्थापना श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर की जाएगी। भगवान राधा कृष्ण की वैसे तो दुनिया भर में अनेकों प्रतिमा हैं। ज्यादातर मंदिरों में भगवान की या तो पत्थर की प्रतिमा हैं या फिर मार्बल से बनी प्रतिमा। लेकिन अब कर्नाटक के कृष्ण मंदिर में पीतल से बनी भगवान राधा कृष्ण की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसकी उंचाई साढ़े 8 फीट है। इसे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्थापित किया जायेगा। अप्रैल 2023 में कर्नाटक के कृष्ण भक्तों द्वारा भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा बनाने के लिए श्री कृष्ण हैंडीक्राफ्ट के मालिक अजय अग्रवाल को ऑर्डर दिया गया। इसमें भगवान राधा कृष्ण की पीतल से प्रतिमा बननी थी। ऑर्डर मिलने के बाद अजय अग्रवाल ने तैयारी शुरू की और 40 कारीगरों से 6 महीने मेहनत करा कर साढ़े 8 फीट की भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा तैयार कराई। भगवान राधा कृष्ण की विशालतम प्रतिमा बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी थी पीतल। जिसकी आपूर्ति मुरादाबाद से की गई। मुरादाबाद से पीतल आने के बाद शुरू हुआ उसे आकार देने का काम। प्रतिदिन 8 से दस घंटे की मेहनत के बाद कारीगरों ने पीतल को भगवान राधा कृष्ण का रूप दिया और श्री कृष्ण जन्माष्टमी से दस दिन पहले तैयार कर दी। इस प्रतिमा को बनाने के लिए 600 किलो पीतल का प्रयोग किया गया। भगवान राधा कृष्ण की साढ़े 8 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार करवाने वाले दुकानदार अजय अग्रवाल ने बताया कि यह प्रतिमा करीब 8 लाख रुपए की है। उनका दावा है कि इतनी बड़ी भगवान राधा कृष्ण की पीतल से बनी प्रतिमा शायद भारत में दूसरी कहीं होगी। अजय अग्रवाल ने बताया कि इसे ट्रक से कर्नाटक भेजा गया है। लेकिन ट्रक में रखवाने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.