• Sun. May 3rd, 2026

यमुना का रौद्र रूप अब डरा रहा है…खतरे के निशान से कुछ ही रह गई दूरी, दहशत में लोग

ByVijay Singhal

Aug 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से यमुना नदी के जलस्तर में इजाफा देखने को मिल रहा है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 163.3 मीटर पर पहुंच गया है। हालांकि यह अभी खतरे के निशान 166 मीटर से करीब तीन मीटर दूर है लेकिन निचले इलाकों खादर में बनी अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी है। उधर पानी के कारण परिक्रमा मार्ग में निधि वन की ओर डायवर्जन किया गया है। एक्सईन सिंचाई सतीश चंद शर्मा के मुताबिक लगातार बारिश होने के कारण यमुना के जलस्तर में और ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा। निगरानी समितियों को अलर्ट कर दिया गया है। तटवर्ती इलाकों में भी नजर रखी जा रही है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। फिलहाल बाढ़ या खतरे जैसी कोई बात नहीं है। गोकुल बैराज से नदी का रूप देखने के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है। इससे ब्रजवासियों एवं देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे हैं। शाम के समय यमुना के घाटों पर लोग यमुना दर्शन एवं आरती के लिए उमड़ने लगे हैं। वहीं लगातार यमुना के जलस्तर में वृद्धि होने से निचले इलाकों खादर में बनी अवैध कॉलोनियों में जलभराव जैसी स्थिति भी शुरू हो गई है। साथ ही केसीघाट, आरती घाट की 5 से 6 सीढ़ियों समेत भ्रमर घाट के निकट परिक्रमा मार्ग पूरी तरह से यमुना के पानी में डूब चुका है। जिसके कारण पर प्रशासन द्वारा परिक्रमा मार्ग को बंद कर निधिवन की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों का कहना है कि यमुना के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन को जल्द मुनादी करा देनी चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.