हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टाउनशिप पर एसटीएफ यूनिट आगरा व रिफाइनरी पुलिस ने फर्जी तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले दो अभियुक्त को धर दबोचा। दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस टीम को फर्जी तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की शिकायत लगातार मिल रही थी। शुक्रवार शाम को एसटीएफ यूनिट आगरा व रिफाइनरी पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी कट पर नरसीपुरम निवासी रूपकिशोर व काजी रावल बांगर बलदेव रोड निवासी पुरुषोत्तम उर्फ पवन शर्मा को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से रंगीन प्रिंटर ,दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पेनकार्ड ,डेबिट कार्ड, 17 छाया प्रति 2200 रुपए नगद बरामद किए। रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि यह दोनों अभियुक्त लोगों के फर्जी तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कार्य करते थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
