• Mon. May 25th, 2026

मथुरा जिला कारागार में मनाया गया भाई दूज का पर्व, भाइयों को टीका लगाकर बहनों के छलके आंसू

ByVijay Singhal

Nov 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भाई दूज के त्योहार पर जिला कारागार के कैदियों से उनको बहनों को मिलने का मौका जरूर दिया जाता है। ऐसा ही रक्षाबंधन पर भी किया जाता है। इसी कड़ी में मथुरा जिला कारागार में तमाम बहनों ने अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान कई बहनें भावुक होकर अपने भाइयों को टीका लगाकर भाई दूज की बधाई देती हुई नजर आईं। मथुरा के जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने कहा कि, “आज एक विशेष दिन है क्योंकि साल में केवल दो दिन होते हैं रक्षा बंधन और भाई दूज, जब हम खुली बैठक की अनुमति देते हैं। इन अवसरों के अलावा मीटिंग आमतौर पर प्रतिबंधों के तहत होती हैं। इस दिन कई महिलाएं, बहनें और बच्चे जेल में बंद अपने भाइयों से मिलने आते हैं, इसलिए हमने यह सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग बैचों की व्यवस्था की है कि महिलाओं को कोई असुविधा न हो। इसके अलावा हमने तंबू लगाए हैं, उन्हें नाश्ता उपलब्ध कराया है और हमारी मेडिकल टीम सक्रिय है। बैठक स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स और ओआरएस किट उपलब्ध है।”
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.