हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र में घर के बाहर गाड़ी खड़े करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इस झगड़े में दोनों पक्षों के 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव अड़ींग में घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में पहले कहासुनी हुई। फिर धीरे-धीरे दोनों में झगड़ा होने लगा। झगड़ बढ़ा तो दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले और फिर पथराव शुरू हो गया। बताया गया है कि दोनों ओर से करीब 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हें चिकित्सा परीक्षण के लिए गोवर्धन के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। मामूली बात को लेकर हुए झगड़े का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
