• Mon. May 25th, 2026

यातायात व्यवस्था धड़ाम, जाम से थमे वाहनों के पहिए

ByVijay Singhal

Nov 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में भैयादूज के अवसर पर रविवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। भैया दूज पर भाइयों के घर पहुंचने के लिए बहनों को काफी इंतजार करना पड़ा। जाम खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। कई स्थानों जाम में कई एंबुलेंस फंसने की बात भी सामने आई है। यह स्थिति नगर के साथ ही यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी रही। शहर में कृष्णा नगर, भूतेश्वर, गोवर्धन चौराहा, नरहौली तिराहा, टाउनशिप तिराहा, औरंगाबाद तिराहा, मंडी समिति, सदर रोड, टैंक चौराहा पर सुबह से शाम तक वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम के हालात बन गए। यातायात व्यवस्था सही करने के लिए लगाए गए पुलिस कर्मी भी जाम खुलवाने में विफल नजर आए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.