• Fri. Jul 3rd, 2026

बाप ने बेटी के साथ की दरिंदगी:घर में बना लिया था बंधक, डरा-धमकाकर एक साल तक करता रहा रेप

ByVijay Singhal

Jul 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। पिता ने अपनी ही बेटी के साथ कई बार रेप किया। इसके बाद बेटी को डरा-धमकाकर शांत करा दिया। साथ ही किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता के धमकाने के बाद भी बेटी ने हिम्मत दिखाई और थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। मामला बरसाना थाना क्षेत्र का है। यहां एक पिता ने एक साल तक डरा धमका कर अपनी बेटी के साथ शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने थाने पहुंच कर पुलिस को पिता की हैवानियत की कहानी सुनाई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार किया। आरोपी बरसाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इस पर 24 से अधिक चोरी, हत्या व लूट के मुकदमे दर्ज है। बेटी ने पिता के हैवानियत की दास्तान अपनी मां को सुनाई। लेकिन बेरहम पिता के आगे मां भी बेबस नजर आई। इसके बाद भी पिता दरिंदगी से बाज नहीं आया। पीड़िता जैसे तैसे घर से निकलकर बरसाना थाने पहुंची। वहां पुलिस को पिता की करतूत बताई। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात त्रिगुन विशेन ने बताया, आरोपी बरसाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इस पर 24 से अधिक लूट, चोरी, हत्या व अपहरण के मुकदमे दर्ज है। करीब एक साल तक आरोपी अपनी बेटी के साथ यौन शोषण करता रहा। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के 161 के बयान लेने के बाद उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.