हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौतपा से पहले ही सूर्यदेव ने अपने तेवर तीखे कर दिए हैं। सीजन में सबसे अधिक तापमान रहा। अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो सड़कें दहक उठीं। सुबह आठ बजे ही घर से निकलना मुश्किल हो गया। लू चलने से 11 बजे तो सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। गर्मी के तेवर ऐसे कि जिस होलीगेट पर हजारों की भीड़ रहती है, वहां दोपहर 12 बजे सन्नाटा पसरा था और सड़क खाली थी। अब बेहद सावधान रहने की जरूरत है। गर्मी अभी और रंग दिखाएगी। नौतपा 25 मई से दो जून तक है। लेकिन उससे पहले ही गर्मी हालात बिगड़ रही है। मंगलवार को तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इस सीजन में इससे अधिक गर्मी कभी नहीं पड़ी। अधिकतम तापमान भी 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दो पहिया वाहन पर चलना तो किसी सजा से कम नहीं रहा। दोपहर के 12 बजे थे, शहर के हृदय स्थल होली गेट पर सड़क पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा था। सबसे बड़ी समस्या उन मजदूरों के सामने है, जिन्हें इस गर्मी में भी पेट की आग बुझाने को काम करना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी गर्मी के तेवर और तीखे होंगे। सुबह और शाम लू चलने से हालात और बिगड़ेंगे। भीषण गर्मी में बेहाल लोग अब यमुना किनारे के घाटों पर भी छांव तलाश रहे हैं। घाटों की रंग-बिरंगी छतरियां इनका सहारा बन रही हैं।आज ठंडी हवा के बजाय गर्म हवा ही आ रही है। सूर्यदेव साक्षात आग उगल रहे हैं, ऐसे में इन छतरियों की छांव ही बस हमारा सहारा है।
