• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा में गोशाला के पास मिला युवक का शव:बहन की डोली सजने से पहले उठी भाई की अर्थी, गोशाला पर नहीं होने दे रहा था किसी का कब्जा,

Byvijay.singhal1233

May 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में गोशाला से कुछ दूरी पर एक युवक का शव मिला। मृतक ओम सिंह उर्फ सिल्ली के हाथ पर चोट के निशान हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। कुछ दिन बाद ही युवक के बहन की शादी होने वाली है। लेकिन बहन के डोली सजने से पहले ही भाई की अर्थी उठी। ओम सिंह जिस गोशाला में रहता था। वहां किसी का कब्जा नहीं होने दे रहा था। ऐसे में वह कई लोगों को निशाने पर था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ओम सिंह उर्फ सिल्ली पुत्र यादराम पिछले कई वर्षों से बेलवन स्थित नागा बाबा की गोशाला में रहता था। रविवार रात वह गोशाला में बने कमरे की छत पर सोने के लिए गया। सुबह चारपाई से कुछ दूरी पर उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। गोशाला संचालक दोतल गिरी बाबा ने परिजनों को जानकारी दी। ओम सिंह का भाई संजय, बहन ममता और गुड़िया समेत परिजन गोशाला पहुंचे। ओम का शव देखकर हत्या की आशंका जाहिर की। संजय ने बताया कि आज ही उसकी बहन ममता तथा गुड़िया की शादी की पीली चिट्ठी जानी थी। छह जून को दोनों की टैटी गांव के पास नगरिया में शादी होनी थी। शादी से पहले ही घर बड़े बेटे की मौत हो गई।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.