हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान को गर्मी से राहत देने के लिए नौका विहार कराया गया। भगवान का दर्शन कर भक्त आनंदित हो गए। भीषण गर्मी पड़ने के साथ ही मंदिरों में भगवान को राहत देने के लिए भक्त तरह- तरह के प्रयास कर अपनी आस्था जताते हैं। भगवान द्वारिकाधीश के मुंबई के रहने वाले भक्त कागजी परिवार ने अपने आराध्य को नौका विहार कराने का मनोरथ किया। जिसके बाद भक्त की इच्छा मंदिर के गोस्वामी तृतीय पीठाधीश्वर कंकरौली नरेश बगीश कुमार से की। इस दौरान उन्होंने अनुमति दी। जिसके बाद परिवार ने मनोरथ के आयोजन की व्यवस्था किया। नौका विहार उत्सव के लिए द्वारिकाधीश मंदिर में गर्भ गृह के बाहर जग मोहन में कृत्रिम तालाब बनाया गया। इस तालाब में शुद्ध जल भरा गया। इसके बाद सोमवार की देर शाम एक आकर्षक नौका सजाई गई। जिसमें भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा को विराजमान कर नौका विहार कराया गया। भगवान को नौका विहार कराने के लिए आकर्षक तरीके से नौका सजाई गई। नौका के आगे हंस लगाया गया जो ऐसा लग रहा था जैसे वह आराध्य को यमुना नदी में नौका विहार करा रहा हो। पूरी नाव और मंदिर को सुगंधित फूलों से सजाया गया। गर्भ गृह में विराजमान भगवान द्वारिकाधीश की छवि एसी कि किसी की नजर न हटे। द्वारिकाधीश मंदिर में अपरा एकादशी के अवसर पर आयोजित किए गए इस वर्ष के प्रथम नौका विहार के दर्शनों के लिए पहुंचे भक्त आनंद से भर गए। भक्त अपने आराध्य की एक झलक पा कर धन्य हो गए। पूरे मंदिर में की गई आकर्षक लाइटों से की गई सजावट मन को मोह रही थी। भक्त अपने आराध्य के दर्शन कर जयकारे लगा रहे थे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
